सिंघिया से बड़ी खबर बाइक एक्सीडेंट में एक शिक्षक घायल
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोडिहा गांव में एक बाइक दुर्घटना में एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोडिहा के सहायक शिक्षक शंकर कुमार आज सोमवार को अपने विद्यालय आ रहे थे, तभी रास्ते में उनका बाइक से एक्सिडेंट हो गया।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और सहयोगी शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार द्वारा घायल शिक्षक का इलाज किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण उनकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। घटना के बाद अन्य शिक्षकों में चिंता का माहौल है और लोग घायल शिक्षक के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
View this post on Instagram